काशी दीप विजन वाराणसी दिनांक:31-10- 2025* लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती - राष्ट्रीय एकता दिवस-2025 के अवसर पर बरेका में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन*बनारस रेल इंजन कारखाना में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं "भारत रत्न" लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती एवं "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक श्री सोमेश कुमार ने बरेका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। उक्त समारोह बरेका प्रशासन भवन स्थित स्वागती हाल में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बरेका परिवार ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सामूहिक शपथ ली तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।शपथ ग्रहण के पश्चात् महाप्रबंधक श्री सोमेश कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार श्री मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री जनार्दन सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी-प्रशासन श्री लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-डीजल श्री प्रवीण कुमार, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर श्री भारद्वाज चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री अनुज कटियार, जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री श्रीकांत यादव, अन्य सदस्य कर्मचारी परिषद श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री अमित कुमार, श्री संतोष कुमार यादव, श्री संजय कुमार एवं श्री मनीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*बरेका महाप्रबंधक श्री सोमेश कुमार ने किया बरेका कर्मशाला का गहन निरीक्षण*बनारस रेल इंजन कारखाना में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को बरेका महाप्रबंधक श्री सोमेश कुमार ने बरेका कर्मशाला के विभिन्न शापों का गहन निरीक्षण किया। कर्मशाला निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक सर्वप्रथम लोको फ्रेम शॉप का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। तत्पश्चात् उन्होंने लोको असेंबली शॉप, पाइप शॉप, ट्रक मशीन शॉप सहित विभिन्न शॉपों का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल, उप महाप्रबंधक श्री अनुज कटियार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर-उत्पादन एवं विपणन श्री सुनील कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर-सर्विस इंजीनियर श्री नीरज जैन, मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको श्री अरविन्द कुमार जैन, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सागर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।*राजेश कुमार**जन संपर्क अधिकारी* संजना वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें