Top News

गाजीपुर महताब आलम की रिपोर्ट तमंचा–सोने की सिल्लियों से लैस लुटेरा सैदपुर पुलिस के शिकंजे में!गाजीपुर। ज़िले में लूट, हमला और अवैध हथियारों के दम पर दहशत फैलाने वाला शातिर अपराधी सचिन, आखिरकार कानून के फंदे में फंस गया। सैदपुर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए घेराबंदी अभियान में गैवीपुर अंडरपास के पास से इस खतरनाक वांछित को दबोच लिया गया।यह वही सचिन है, जो अपने गुर्गों के साथ मिलकर सैदपुर और सादात में लूट, हमला और गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तारी के वक्त बरामद हुआ सामान भी उसकी आपराधिक मानसिकता की पोल खोलता है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सचिन (20) पुत्र हुकुमचंद , निवासी भद्रसेन, थाना सैदपुर है।गुंडागर्दी की लंबी फेहरिस्त, कानून से भागता फिर रहा था सचिन:1. मु0अ0सं0 142/2025 – धारा 304(2), 352, 351(3) BNS2. मु0अ0सं0 242/2024 – धारा 331(4), 305, 317(2) BNS3. मु0अ0सं0 249/2024 – धारा 309(6), 317(2) BNS व 3/25 Arms Act4. मु0अ0सं0 5/2025 – धारा 309(4) BNSगिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रताप नारायण यादव, उप निरीक्षक कौशलेश शर्मा, मुख्य आरक्षी बलराम तिवारी, आरक्षी अभिषेक शुक्ला,आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी विष्णु गौतम शामिल रहे। सैदपुर पुलिस की इस बड़ी सफलता ने न सिर्फ एक खतरनाक लुटेरे को काबू किया है, बल्कि यह संदेश भी दे दिया है गाजीपुर में अपराध अब नहीं पनपेगा, हर गुनहगार का होगा !”

Post a Comment

और नया पुराने