Top News

काशी दीप विजन वाराणसी -काशी विद्यापीठ : कंप्यूटर विज्ञान विभाग के 23 विद्यार्थियों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट, कुलपति ने दी बधाईवाराणसी। कंप्यूटर विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 23 विद्यार्थियों का चयन कैंपस प्लेसमेंट द्वारा प्रतिष्ठित आई.टी. कंपनी 'क्यूस्पाइडर्स - ए यूनिट ऑफ टेस्ट यात्रा सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस इंडिया प्रा. लि.' में हुआ। इस कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा प्लेसमेंट सेल के सहयोग से किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने परिसर में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का चयन किया। इस दौरान चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट सत्र, ऑनलाइन योग्यता परीक्षा, समूह चर्चा के चरण शामिल रहे। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने भी सभी चयनित विद्यार्थियों, विभागीय शिक्षकों एवं प्लेसमेंट सेल को शुभकामनाएं दी। विभागाध्यक्ष डॉ. विजेंद्र प्रताप सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और विश्वविद्यालय के कुलपति के दूरदर्शी नेतृत्व एवं विभाग के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है। उन्होंने आगे बताया कि विभाग भविष्य में भी विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा। स्वागत प्लेसमेंट सेल की समन्वयक प्रो. शेफाली ठकराल ने किया। इस अवसर पर अम्बुज कुमार मिश्र, जी.सी. वर्मा, सत्यम तिवारी, इशिता खरे, प्रगति सिंह, आशीष कुमार सिंह, रवि प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने