Top News

काशी दीप विजन वाराणसी -- जनपद स्तरीय युवा उत्सव में साइंस मेला प्रदर्शनी का आयोजन वाराणसी -- युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग वाराणसी के तत्वावधान में 07 नवंबर 2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया में जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या व विशिष्ट अतिथि के रूप में जीजीआईसी की प्रधानाचार्य निशा यादव उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि पूनम मौर्या व विशिष्ट अतिथि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं, जहां अवसर मिलता है, बेहतर प्रदर्शन करती हैं। इसके साथ ही उपस्थित कलाकारों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वचन दिया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकार जनपद में स्थान बनाते हुए मंडल राज्य एवं नेशनल स्तर तक अपने कलाओं का प्रदर्शन कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करें।जीजीआईसी की प्रधानाचार्य निशा यादव ने विजेता कलाकारों को बधाई देते हुए उन्हें धन्यवाद का पात्रबताया।इस कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना यादव ने तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय द्वारा आभार व्यक्त किया किया गया। इस मौके पर निर्णायक मण्डल में रजनी द्विवेदी, चित्रा मेहरोत्रा, प्रियंका कुमारी, सहायक अध्यापक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया तथा विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, रागिनी सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी काशी विद्यापीठ, वीरेंद्र प्रताप सिंह लेखाकार, हरिशंकर, आनंद कुमार ,अविनाश, ओम प्रकाश सिंह, उमराव पाल एवं अन्य पीआरडी जवान उपस्थित रहे।प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत है। लोक नृत्य समूह में-- कुमकुम हर्षित और टीम जीजीआईसी मलदहिया प्रथम, अनन्या और टीम यूपी कॉलेज भोजुबीर द्वितीय, लोक की समूह में-- खुशी सिंह एंड टीम काशी विद्यापीठ वाराणसी प्रथम, हर्ष सिंह एंड टीम टकटकपुर द्वितीय,प्रज्ञा साहू एंड टीम अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज द्वितीय, डिक्लेमेशन मे-- भूमि सिंह यूपी कॉलेज भोजूबीर वाराणसी प्रथम, जय प्रताप सिंह प्रताप नगर कॉलोनी टकटकपुर वाराणसी द्वितीय,रतिकेश पूर्वोदय नक्खीघाट वाराणसी तृतीय, कविता लेखन में-- यश पाण्डेय यूपी कॉलेज प्रथम, मानसी पाल जगतपुर इंटर कॉलेज द्वितीय,हर्ष सिंह टकटकपुर वाराणसी तृतीय, चित्रकारी--खुशबू सिंह यूपी कालेज प्रथम,सना रहीम जीजीआईसी मलदहिया द्वितीय,जानवी जायसवाल मलदहिया तृतीय,कहानी लेखन में-- में स्वर्णिम सिंह यूपी कॉलेज प्रथम, सुरभि कुमारी अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज द्वितीय, साइंस मेला प्रदर्शनी में-- सात्विक त्रिपाठी एंड टीम यूपी कॉलेज भोजूबीर( ड्रोन सिस्टम एंड इलेक्ट्रिक साइकिल प्रदर्शन) प्रथम, प्रगति पाण्डेय, प्रज्ञा पाण्डेय एंड टीम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया (स्मार्ट स्टेशन एलर्ट अलार्म प्रदर्शन) द्वितीय, जय प्रताप सिंह एंड टीम(अर्थ क्वेक अलार्म) तृतीय,छात्रा खानम (पावर बैंक का प्रदर्शन), खुशी प्रजापति (वायरलेस रेंज ड्रॉप सेंसर) का प्रदर्शन, अमन पटेल द्वारा (पर्यावरण संरक्षण) का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता कलाकारों को प्रधानाचार्य निशा यादव द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जनपद स्तर के विजेता कलाकार ही मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी गण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने