Top News

विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो. मोहम्मद फरियाद पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा '2047 विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प में मीडिया की भूमिका' विषयक विशेष व्याख्यान आयोजितवाराणसी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा सोमवार को '2047 विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प में मीडिया की भूमिका' विषयक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मानविकी संकाय के थिएटर कक्ष में आयोजित विशेष व्याख्यान के मुख्य वक्ता स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद के संकायाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद फरियाद रहे। प्रो. मोहम्मद फरियाद ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने में मीडिया को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। इसके लिए मीडिया को सतत विकास की बात करनी होगी। मीडिया दोधारी तलवार है, विकास और पतन दोनों कर सकती है। मीडिया का सदोपयोग करें। उन्होंने कहा कि विकास की खबरों को सकारात्मक रूप में लिखें। वर्तमान में समाज के साथ मीडिया का भी स्तर गिर रहा है। चाटुकारिता से समाज का पतन होता है। प्रो. फरियाद ने कहा कि जब तब अंतिम पायदान के व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती, तब तक हम विकसित नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मतलब आत्मनिर्भर भारत है। हमें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना होगा। नागरिकों के सहयोग के बिना उत्तर प्रदेश या देश विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के छात्रों को हमेशा जागरूक रहना चाहिए। हम जो कुछ करेंगे उसका असर देश पर पड़ता है। विषय स्थापना करते पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बिना उत्तर प्रदेश के विकास के भारत विकसित देश नहीं बन सकता। प्रदेश से ही देश विकसित होगा। छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि आपके कंधों पर भारत का भविष्य है। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश एवं भारत के लिए मीडिया को मजबूत होना अति आवश्यक है। मीडिया के गिरने से समाज व देश भी नीचे गिरता है। स्वागत डॉ. प्रभा शंकर मिश्र, संचालन डॉ. चन्द्रशील पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोहर लाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. नागेंद्र पाठक, डॉ. गिरीश दुबे, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, विजय कुमार सिंह, खुश्बू सिंह, दिलकशा, स्तुति, पीयूष, कोमल, उद्देश्य, पुलकित, आशीष, फैजान, लुकमान, हर्ष, गौरव, जय कृष्णा, मनीष, ज्योति, दिशान आदि उपस्थित रहे। रेशमा चौहान की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने