Top News

वाराणसी काशी दीप विजन - संयुक्त निदेशक कृषि ने कोरौता के बीज भण्डार पर किया निरीक्षण, वितरण रजिस्टर अद्यतन नहीं पाया वाराणसी -- रबी अभियान- 2025 को सफल बनाए जाने हेतु मंडलीय प्रवर्तन दल के अध्यक्ष संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा शुक्रवार को साधन सहकारी समिति कोरौता गोपालपुर एवं राजकीय कृषि बीज भण्डार जन्सा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति के सचिव संजय कुमार वर्मा एवं गोदाम प्रभारी अमरजीत पटेल उपस्थित मिले। समिति के सचिव संजय वर्मा के द्वारा मौके पर उर्वरक का रेट बोर्ड एवं उसे पर दिए जाने वाले अनुदान के विवरण का बोर्ड नहीं लगाया लगाया गया था तथा उनका वितरण रजिस्टर भी अद्यतन नहीं था। जिस पर संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा उनको कारण बताओं नोटिस निर्गत किए जाने का निर्देश सहायक निबंधक सहकारिता को दिया गया। संयुक्त निदेशक द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी समितियों के सचिव तथा निजी उर्वरक विक्रेता अपने प्रतिष्ठान पर स्पष्ट रूप से रेड बोर्ड लगाए जिसमें उर्वरकों का निर्धारित मूल्य तथा सरकार द्वारा दिए जाने वाले सब्सिडी का विवरण होना चाहिए। किसानों को खतौनी के अनुसार ई-पास मशीन में अंगूठा लगाते हुए निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध करायें। यदि किसी भी उर्वरक विक्रेता या समिति के द्वारा अवैध रूप से ई- पास से खारिज करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध उर्बरक गुणवत्ता नियंत्रण अधिनियम के अंर्तगत कड़ी कार्यवाही किया जायेगा।इसी के साथ जनपद के समस्त बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि किसान भाइयों को गुणवत्ता युक्त बीज विक्रय किया जाए। यह पुष्टि कर ली जाए कि जो बीज बिक्री हेतु क्रय कर रहे हैं, संबंधित प्रजाति का बीज विक्रय करने का अधिकार जनपद स्तर का उक्त कंपनी को सक्षम स्तर का है या नहीं। यदि ऐसा बीज बिक्रय करते हुए पाया गया तो उक्त बीज बिक्रेता के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए विक्रेता एवं कंपनी दोनों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित जाएगी। राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से अनुदान पर वितरित हो रहे बीजों के संबंध में निर्देशित किया गया कि समस्त गोदाम प्रभारी रेड बोर्ड अपडेट रखें तथा निर्धारित मूल्य पर ही बीजों का‌ वितरण करें। निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर वितरण करते हुए पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध का विभागीय कार्यवाही की जायेगी। इसी के साथ जनपद के सभी किसान भाइयों को अवगत कराया जाता है कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर गेहूं का बीज 50 फ़ीसदी मैदान पर उपलब्ध है वर्तमान समय में गेहूं की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय चल रहा है। यदि किसान भाइयों को गेहूं की बुवाई करनी है तो वह अपने विकासखंड के राजकीय बीज गोदाम से ई- पास मशीन में अंगूठा लगाते हुए अनुदानित गेहूं का बीज प्राप्त करें तथा समय से बुवाई करें। विलम्ब से गेहूं की बुवाई करने पर उत्पादन में भारी गिरावट भी आती है बीज विक्रय केन्द्र का निरीक्षण करते जेडी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने