वाराणसी काशी दीप विजन -- मण्डुवाडीह पुलिस ने किशोरी को भगाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार,अपहृता हुई बरामदवाराणसी -- जनपद में चोरी,लूट,चैन स्नेचिंग, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन कमिश्नरेट प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक मण्डुवाडीह अजय वर्मा की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी को अपहृत करने वाले अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र किशोर राम निवासी हरपुर थाना भैरोगंज जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार हाल पता किराए का मकान ब्लॉक रोड शिवदासपुर थाना मण्डुवाडीह वाराणसी को गुरुवार को थाना मण्डुवाडीह परिसर से गिरफ्तार किया गया और अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मण्डुवाडीह अजय कुमार वर्मा ने बताया कि 18 नवंबर को वादी मुकदमा ने अपनी पुत्री 17 वर्ष को सूरज कुमार द्वारा अपहृत कर कहीं भगा ले जाने के संबंध में लिखित तहरीर दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अभियुक्त को मण्डुवावाडीह क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137(2),87 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मण्डुवाडीह अजय कुमार वर्मा, उ0नि0 सत्यानंद यादव, म0कां0 अनुकृति आदि शामिल रहे।- गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें