Top News

धान क्रय केंद्रों पर अभी बोहनी न होने का कारण बारिश का होना बताया जा रहा है काशी दीप विजन ।जमानियां। धान क्रय केंद्रों पर अभी बोहनी न होने का कारण बारिश का होना बताया जा रहा है। जब कि प्रतिदिन धान खरीद के लिए विभागीय अधिकारी किसानों से संपर्क कर रहे है। केंद्र के विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि प्रतिदिन ग्रामीण इलाकों का दौरा कर किसानों से धान खरीद के लिए बातचीत किया जाता है। लेकिन अभी तक धान की कटाई नहीं शुरू हुई। इसकी वजह बारिश का होना बताया जा रहा है। क्षेत्रीय किसान धर्मराज सिंह कुशवाहा, सेराज खान, ग्यासुद्दीन खान, जहांगीर खान, बबलू यादव, विजय यादव, दयाशंकर यादव, असलम खान सहित आदि किसानों का कहना रहा कि दिसंबर माह की शुरुआत में धान की कटाई शुरू हुआ करता है। वैसे अभी बारिश के चलते खेतों में पानी लगा हुआ है। इसलिए धान की कटाई में देर हो रही है। विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि धान क्रय केंद्र पर खरीदारी की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है। किसानों के बैठने सहित शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था कराया गया है। खरीद की गई धान को बचाने के लिए भी तिरपाल की भी ठोस व्यवस्थाएं दी गई है। इसके बाद भी धान की खरीद में अभी कुछ देरी है। उन्होंने बताया कि कुछ जिलों में 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक खरीद चल रही है। बल्कि जमानियां धान क्रय केंद्र पर इसलिए केंद्रों पर अभी बोहनी नहीं हुआ। राय ने बताया कि केवल उन्हीं किसानों से धान खरीदा जाएगा। जिन्होंने अपना पंजीकरण कराया है। उक्त मौके पर धान क्रय केंद्र के कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने