काशी दीप विजन वाराणसी, भाजपा कार्यालय सिगरा में बैठक का हुआ आयोजन वाराणसी -- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गुलाब बाग सिगरा पर शनिवार को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कराया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। वह भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जाति के लोकनायक थे। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में झारखंड में हुए एक आदिवासी धार्मिक आंदोलन का नेतृत्व किया जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए। भारत के आदिवासी उन्हे भगवान मानते हैं और उन्हें धरती आबा का नाम दिया। जिसका मतलब धरतीपुत्र कहा जाता है। भारत सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। आज शनिवार को जनजाति समूह के लोग कोई कार्य प्रारंभ करने से पहले बिरसा मुंडा को याद करते हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व में बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को पूरे प्रदेश में मनाने का संकल्प लिया है। उसी के निमित्त आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा अपने समुदाय के अस्मिता की रक्षा के लिए मुखर होकर खड़े हो गए और आदिवासियों को एकत्रित करके अंग्रेजों के विरुद्ध एक आंदोलन चलाया। आदिवासियों के बीच बिरसा मुंडा भगवान बिरसा मुंडा कहलन लगे। बिरसा मुंडा को बनवासियों ने उन्हें धरती का भगवान की उपाधि दिया। अंग्रेज बिरसा मुंडा से जीत नहीं पाए अंग्रेजों ने बिरसा मुंडा को षड्यंत्र करके गिरफ्तार किया और जेल में ही उनको मार डाला। बिरसा मुंडा जमींदारी प्रथा का विरोध करने वाले प्रथम व्यक्ति हुए। 25 वर्ष की अल्प आयु में उनकी मृत्यु हो गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री साधना गोंड ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रवि खरवार, महामंत्री मनोज गोंड, रितेश खरवार, मंत्री संदीप कुमार गोंड, मनोज गोंड, अरविंद गोंड, राजू गोंड, ओमप्रकाश खरवार, दीपक गोंड, राकेश खरवार, संतोष खरवार, पप्पू गोंड, प्रदीप गोंड, शुभम खरवार,शुभम गोंड,मनोज गोंड,अरविन्द गोंड, ओमप्रकाश खरवार, ममता गोंड, प्रदीप गोंड,शुभम खरवार, आनन्द गोंड, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अशोक यादव, रचना अग्रवाल, कुसुम पटेल, साधना बेदान्ती, रचना अग्रवाल, कुसुम पटेल,साधना गोंड, अशोक यादव,विभव सिंह,दीपा राव, साधना सिंह, माधुरी, अर्चना, सरिका गुप्ता, संदीप रावत, शोभनाथ मौर्य, सिद्धार्थ सिंह, अजय गुप्ता, अनुपम गुप्ता, हरि केसरी, अरुण सिंह, योगेश वर्मा प्रमिल पाण्डेय व मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।फोटो -04-बिरसा मुंडा स्मृति चित्र देकर सम्मानित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष, कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें