Top News

काशी दीप विजन कानपुर,आजकल कानपुर में कांड ज्यादा हो रहा है। जब देखो मेरी आंखपुर के सामने कानपुर की कोई खबर आ ही जाती है। बहरहाल आज मासूम सी दिखने वाली इस मोहतरमा की करतूतें सामने आई हैं। यह किसी सरकारी नौकरीशुदा को फ्री में दिल देकर पहले उसकी दुल्हन बनती है फिर डरा धमकाकर उसके दौलत पर कब्जा जमाती है। फिर उससे पीछा छुड़ाकर नये शिकार की तलाश में लग जाती हैं। इन्होंने कईयों को शिकार बनाकर मोटा पैसा बनाया मगर इसका दुर्भाग्य दरोगा के रूप में इसका शिकार बनकर टकराया तब जाकर मामला खुल पाया।अब जानिए मामला इसका नाम दिव्यांशी चौधरी इसने पुलिस से शिकायत की दरोगा आदित्य लोचन से शादी कर चुकी है और अब वह उसके पैसे हड़प रहा है और दूसरी महिलाओं से संबंध रखता है। लेकिन जब पुलिस ने जांच की, तो मामला बिल्कुल उलटा निकला। दरोगा आदित्य ने बताया कि शादी के बाद दिव्यांशी लगातार उसे अलग-अलग तरीकों से पैसे देने के लिए मजबूर कर रही थी और कई बार धमकाती थी। जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो पता चला किइसने चार शादियां रचाईं थीं। 12 से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसाया और फर्जी मुकदमों रेप वगैरह की धमकी देकर समझौते से करोड़ों रुपये वसूले। इसके जाल में कई संपन्न सरकारी व्यक्ति फंसे। इसके 10 एकाउंट में तकरीबन 8 करोड़ रुपये जमा पाए गये हैं। जो कई दरोगाओं बैंक मैनेजरो डॉक्टरों के खाते से इसके खाते में आये थें। बहरहाल यह कानपुर पुलिस की गिरफ्त में है। इसलिए हे सरकारीयों सुधर जाओ ऐसी विष कन्याओं से बचना है तो ऐसी कन्याओं के सामने अशक्त बूढ़े लाचार कंगले नजर आओ। वरना यह प्रेम जाल लगाकर तुम्हें फ़सायेंगी। तुम्हारे एकाउंट में नागिन बनकर बैठ जाएंगी,तुम्हारे दौलत को निवाला बनाएंगी। सभार 🙏

Post a Comment

और नया पुराने