Top News

जमानियां में कुछ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण संपन्न कराया। जमानियां। काशी दीप विजन, शुक्रवार को सुबह से लेकर रातभर बारिश होने के कारण कस्बा बाजार की सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया गया। प्रशासन द्वारा विसर्जन के लिए लाख समझाया बुझाया गया। लेकिन दुर्गा समिति के पदाधिकारी प्रशासन की एक नहीं सुना। शनिवार को नाच गाने के साथ पूजा पंडालों से निकाली गई। और विसर्जन के लिए प्रस्थान किया गया। पूजा आयोजकों ने जमानियां क्षेत्र के चक्काबांध स्थित पोखरी में प्रतिमाओं के विसर्जन से लिए ट्रैक्टर के माध्यम से दुर्गा प्रतिमाओं को सजा कर ठोल ताशा के धुन पर नाचते हुए। पालिका द्वारा बनाई गई तालाब में विसर्जन किया। बताया जाता है। पुलिस प्रशासन कि मौजूदगी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन शनिवार को किया। दुर्गा पूजा आयोजकों ने प्रशासन कि मौजूदगी में बडेसर बड़ी नहर चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्काबांध मोड़ के पास बनाई गई। तालाब में प्रतिमाओं को बारी बारी से विसर्जित कर दिया। हालांकि कुछ इलाकों में कई पंडाल संचालकों ने प्रशासन द्वारा निर्धारित समय से पोखरों में विसर्जन कर दिया। इस पर एसडीएम ज्योति चौरसिया ने लोगों से चक्काबांध पोखरी में विसर्जन का आग्रह किया।इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह की सख्ती पर दुर्गा पूजा समितियों ने अपने अपने प्रतिमाएं को पंप कैनाल चक्का बांध मोड़ के पास बनाई गई पोखरी में विसर्जित किया। दुर्गा प्रतिमाओं के साथ झुण्ड बनाकर एवं डीजे, नगाड़ा व बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते हुए पूजा समिति के सदस्य चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्का बांध मोड़ पहुंचकर पालिका द्वारा बनवाई की पोखरी में सभी प्रतिमाओं को विसर्जन किया। कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमाएं विसर्जित की गई। उक्त मौके पर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, एसडीएम ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

Post a Comment

और नया पुराने