Top News

वाराणसी काशी दीप विजन । चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही में एक नवविवाहिता की ससुराल में फांसी लगाकर हुई मौत। मृतका की पहचान नेहा वर्मा के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग एक वर्ष पहले हुई थी।* परिजनों का आरोप है कि नेहा की हत्या की गई है। उनका कहना है कि पति के अवैध संबंधों को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि पति रेलवे कर्मचारी है, जिसे घटना की जानकारी मिलने के बाद भी पत्नी की जान नहीं बचाई जा सकी।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतका के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ चितईपुर थाने में लिखित तहरीर दी है। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने