Top News

*अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश संगठन सचिव बने राजेन्द्र प्रसाद, वाराणसी काशीदीप विजन * सेवापुरी विधान सभा के ग्राम सभा ठटरा कछवारोड निवासी राजेन्द्र प्रसाद जी को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ मे प्रदेश संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री व वर्तमान सांसद मंडला आदरणीय माननीय फग्गन सिंह कुलस्ते जी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मे राजेन्द्र प्रसाद सेवापुरी विधानसभा के भाजपा मे अनु.जन.जा. के मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त रह चुके थे। नियुक्ति की जानकारी होते ही पार्टी के पदाधिकारियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता ने फोन के मध्यम से बधाईं दिये। पार्टी के प्रदेश महासचिव विंदश्वरी प्रसाद जी ने बताया की पार्टी के प्रति अच्छी कार्यशैली और सामाजिक पकड़ को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड जी के अनुमति पर श्री राजेन्द्र प्रसाद जी को इस पद के लिए नियुक्त किया गया। कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने