वाराणसी काशी दीप विजन -- वाराणसी व्यापार मंडल ने निकाली महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन हेतु जागरूकता रैली वाराणसी -- गुरु गोविंद सिंह सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक व पीएम संसदीय क्षेत्र के वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में रविवार को महिला स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण एवं स्वदेशी अपनाओ के लिए एक विशाल जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली में सर्व समाज की जबर्दस्त भागीदारी रही। विशेष कर मुस्लिम एवं सिख समाज की महिलाओं की भागीदारी ज्यादे रही। रैली के माध्यम से अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की मन्सा के अनुरूप स्वदेश निर्मित सामानों का ही प्रयोग करें एवं भारत को आत्मनिर्भर बनाएं। मोदी जी के सूत्र लोकल का लोकल के लिए लगातार अभियान चलाने पर एवं जागरूक भारतीय बनने का कर्तव्य भी है। पूर्वांचल महिला योगपीठ संचालिका एवं महिला सशक्तिकरण की फायर ब्राण्ड शख्सियत बागी बलिया धरती की निधि सिंह ने सर्व समाज महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा कि अब सर्व समाज की महिलाओं को आगे बढ़ चढ़कर अपनी मर्यादा की सीमा के तहत रहते हुए यह दिखा देना है कि हम भी राष्ट्रहित में बहुत कुछ कर सकते हैं। योगेश्वरी निधि सिंह ने योगी और मोदी की डबल इंजन वाली सरकार को दुनिया के सबसे मजबूत माडल इंजन वाली सरकार बताते हुए कहा कि ऐसे ही मॉडल के इंजन की सरकार इस समय पूरे विश्व में है ताकि एक धरती पर अनेक जीव एक खुशहाल परिवार की तरह रह सके। इस अवसर पर रोजगार से जुड़ी सैकड़ो महिलाएं व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण प्रसिद्ध समाजसेवी हृदय नारायण पाण्डेय, रमेश निरंकारी, रामबाबू टिंकू चौरसिया, जय मैलानी, रणजीत सिंह, गुंजित सिंह, संजय गुप्ता, सत्य प्रकाश, प्रभाकर सिंह, सुशील लख्मिनिया, आनंद पटेल, जैस्मिन जितेंद्र, रमेश तथा महिलाओं में उमा बानो, खुर्शीद बानो, गुलशन बानो, नरगिस सरीन,करीम बिलकिस बानो, मीरा सिंह आदि उपस्थित रहीं और प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा बताए हुए व चलाए जा रहे सभी कार्य योजना के लिए जागरूक करने व होने का संकल्प लिया- रैली निकालते व्यापार मंडल के कार्यकर्ता,, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें