Top News

अपर पुलिस अधीक्षक सहित एसडीएम व सीओ ने किया छठ घाटों का किया। निरीक्षणजमानियां। शुक्रवार की शाम अचानक अपर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के अलावा उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट सहित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्का बांध का औचक निरीक्षण किया। बताया जाता है। कि छठ महापर्व पर उमड़ने वाली भारी भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम ज्योति चौरसिया तथा क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह छठ घाटों के स्थलीय निरीक्षण किया। ताकि व्रती महिलाओं की सुविधा एवं सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त चुस्त दुरुस्त रहे। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दी गई। कि वृति महिलाओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेटिग कराने का निर्देश भी दिया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का ध्यान दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया। ताकि भीड़ को नियंत्रित करने एवं महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पर उमड़ने वाली भारी भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था कराने को लेकर औचक निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने पालिका को निर्देश दी कि व्रती महिलाओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। जागरूक रहना है। इसके साथ ही गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए लोहे की बैरिकेटिग करने का निर्देश भी दिया। उक्त मौके पर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के अलावा अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, पालिका कर्मी विजय शंकर राय, दानिश मंसूरी, विजय कुमार आदि रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने