वाराणसी मंडल की बालिका टीम बनी राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियन8 स्वर्ण, 4 रजत व 6 कांस्य पदक के साथ 370 अंक अर्जित किएगोरखपुर काशी दीप विजन ब्यूरो: नवीन प्रकाश सिंह। 69वीं विद्यालय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक (8 स्वर्ण, 4 रजत, 6 कांस्य) जीतकर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 11 अक्टूबर तक गोरखपुर में किया जा रहा है।पहले दिन बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने 370 अंक अर्जित करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 300 अंकों के साथ दूसरा स्थान मिला, जबकि मेरठ मंडल 265 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।पदक विजेता खिलाड़ी:अंडर-14 बालिका वर्ग –36 किलो: खुशी शर्मा (स्वर्ण), 46 किलो: साक्षी भारद्वाज (स्वर्ण), 54 किलो: अंद्री पटेल (स्वर्ण),30 किलो: अनुष्का यादव (रजत), 39 किलो: प्रिया यादव (कांस्य), 42 किलो: अर्चना कुमारी (कांस्य),58 किलो: राजनंदनी (कांस्य)।अंडर-17 बालिका वर्ग –46 किलो: आकांक्षा यादव (स्वर्ण), 49 किलो: रिया यादव (रजत), 65 किलो: सरिता राय (कांस्य),73 किलो: लक्ष्मी (कांस्य)।अंडर-19 बालिका वर्ग –50 किलो: प्रतिमा यादव (स्वर्ण), 55 किलो: आंचल यादव (स्वर्ण), 59 किलो: खुशी चौहान (स्वर्ण),72 किलो: पायल यादव (स्वर्ण), 57 किलो: गुड़िया यादव (रजत), 68 किलो: विजयलक्ष्मी मिश्रा (रजत),76 किलो: जान्हवी (कांस्य)।इस शानदार प्रदर्शन पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ‘बबलू’, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह ‘रानू’, संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्रा तथा अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सुभाष चंद्र भारद्वाज ने खिलाड़ियों को बधाई दी।इस अवसर पर कुश्ती प्रशिक्षक अशोक यादव, विशाल यादव, रामसेवक यादव, नाथूराम यादव और शिप्रा श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें