Top News

बीट के पुलिस अधिकारियों द्वारा वार्ड व न्याय पंचायतों का किया गया भ्रमण: वाराणसी काशी दीप विजन -- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के दृष्टिगत निर्धारित विभागीय कार्य योजना के अनुसार कार्यक्रम संपादित करते हुए मिशन शक्ति फेस 5.0 के द्वितीय चरण के अनुसार ग्राम, वार्ड व न्याय पंचायत में भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार चौपाल लगाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समझाते हुए हेल्पलाइन नंबर (1090,1098,1076,100,112,102,181) उत्तर प्रदेश सरकार व उत्तर प्रदेश पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की विशेष जानकारी दी गयी। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण में दिनांक 02.10.25 से दिनांक 11.10.25 तक कमिश्नरेट वाराणसी के 2013 पुलिसकर्मियों द्वारा ग्राम, वार्ड व न्याय पंचायत में 828 स्थानो पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 29339 महिलाओं व बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्पलाइनो से संबंधित जानकारी देते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा 30570 प्रचार प्रसार सामग्री वितरित कर जागरूक किया गया तथा महिलाओं व बालिकाओं द्वारा मौके पर 342 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए 95 के विरुद्ध धारा 126/135/ 170 बीएनएस, 51के विरुद्ध धारा 129 बीएनएस की कार्यवाही करते हुए 57 अभियोग पंजीकृत कर 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा द्वितीय चरण दिनांक 02.10.25 से दिनांक 11,10.25 तक स्कूल, कॉलेज, पार्क भीड़भाड़ वाले 2093 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 41154 व्यक्तियों को चेक कर 13202 व्यक्तियों को कठोर चेतावनी देते हुए 335 के विरुद्ध धारा 126,135, 170 बीएनएस एवं 99 के विरुद्ध 129 बीएनएस की कार्रवाई करते हुए पंजीकृत कर 143 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।नियम विरुद्ध चार पहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान 1647 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 22267 वाहनों को चेक कर 7231 वाहनों का चालान करते हुए 486 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गई। 105 वाहनों से हूटर, 244 वाहनों से बत्ती हटवाई गई।702 वाहनों पर लिखे शासकीय व जाति सूचक शब्द हटवाये गये तथा 165 वाहनों को सीज किया गया। 4857 वाहन स्वामी को कठोर चेतावनी देते हुए,13 वाहन स्वामी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।1171 स्थानों पर गहनता से चेकिंग करते हुए 12247 वाहनों की चेकिंग कर 781 वाहनों का चालान कर 73 वाहनों को सीज करते हुए 22 वाहन स्वामी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 21अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।-बीट के पुलिस अधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने