Top News

नगर निगम वाराणसी : फ्लाईओवर के नीचे हरियाली के साथ बनेगी नई पार्किंग व्यवस्था वाराणसी काशी दीप विजय , ब्यूरो:नवीन प्रकाश सिंह। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को स्मार्ट सिटी सभागार में पार्किंग प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और हरियाली बढ़ाने से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।बैठक में कैंट स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे हरियाली के साथ पार्किंग व्यवस्था विकसित करने का प्रस्ताव पारित हुआ। नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता को चौकाघाट से लहरतारा तक बने फ्लाईओवर के नीचे विभिन्न स्थानों पर पार्किंग और हरियाली विकास का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।360 कैमरे नहीं कर रहे कामअपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने बताया कि शहर के कई स्थानों पर 360 डिग्री कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया।अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देशबैठक में बताया गया कि बिना अनुमति कई जगहों पर अवैध पार्किंग चलाई जा रही है। इस पर नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।नए पार्किंग स्थल और नीलामी की तैयारीकोतवाली थाना के सामने PAC वाहनों की खड़ी गाड़ियों के स्थान पर नया पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं, पुलिस लाइन में खड़ी पुरानी गाड़ियों के लिए डंपिंग यार्ड और नीलामी प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।निजी पार्किंग हेतु भूमि मानक तयबैठक में यह भी तय किया गया कि निजी पार्किंग संचालकों के लिए भूमि मानक इस प्रकार होंगे,दो पहिया वाहनों के लिए: 4 वर्ग मीटर भूमिचारपहिया वाहनों के लिए: 23 वर्ग मीटर भूमिबस पार्किंग के लिए: 30 वर्ग मीटर भूमिनाइट पार्किंग पर भी जोरनगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे नाइट पार्किंग स्थलों को अधिक से अधिक चिन्हित किया जाए, ताकि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से यातायात बाधित न हो।बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान सिंह, अपर नगर आयुक्त संगम लाल, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, मुख्य अभियंता स्मार्ट सिटी अमरेन्द्र तिवारी, पीटीओ परिवहन अखिलेश पांडेय, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने