Top News

नगर निगम ने शिवदासपुर में 25 बिस्वा भूमि को कराया कब्जा मुक्त, लगाया निगम का बोर्डवाराणसी ब्यूरो: नवीन सिंह काशी दीप विजन। नगर निगम वाराणसी ने शिवदासपुर क्षेत्र में अपनी 25 बिस्वा (लगभग 0.291 हेक्टेयर) सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया है। यह भूमि आराजी संख्या 21/1 में स्थित है, जो नगर निगम के अभिलेखों में भीटा के रूप में दर्ज है।नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नगर निगम को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस पर नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया और नगर निगम का स्वामित्व दर्शाने के लिए बैरेकेटिंग व बोर्ड लगवाया।जानकारी के अनुसार, इस भूमि की बाजार दर लगभग 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। नगर आयुक्त ने उप जिलाधिकारी, सदर वाराणसी को कब्जा करने वालों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है। साथ ही मण्डुआडीह थानाध्यक्ष को भी निर्देश दिया गया है कि भविष्य में इस भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न होने पाए।इस कार्रवाई को नगर निगम द्वारा शहर में सरकारी संपत्तियों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने