Top News

वाराणसी काशी दीप विजन,इसी श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए इस बार 24 वे वर्ष में लौरा वीर चौराहा आजाद पार्क में पूर्व की भांति ही यह सार्वजनिक पूजन उत्सव समारोह अपने पुराने आयोजन स्थल पर ही आगामी 23 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को अपरण 1:00 बजे से प्रारंभ होगा l जिसका प्रसाद वितरण के पश्चात सायंकाल 5 ..6 बजे तक समापन किया जाएगा l ....... उक्त जानकारी अखिल भारतीय कायस्थ विचार मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष व डॉक्टर संपूर्णानंद की प्रपौत्रिश्रीमती गीता श्रीवास्तव तथा संरक्षक उदय कुमार श्रीवास्तव ने आज दिन में 12:30 बजे परेड कोठी ,कैंट वाराणसी स्थित टूरिस्ट बंगलो में आयोजित अपने संयुक्त प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी है l प्रेस वार्ता में कायस्थ समाज के नेताओं ने बताया कि पिछले तमाम वर्षों से किए जाने वाले इस सार्वजनिक पूजन उत्सव का मुख्य उद्देश्य भगवान श्री चित्रगुप्त वंशज परिवारजन व समाज के साथ ही साथ अन्य सभी जाति, धर्म व संप्रदाय के सभी प्रबुद्ध जनों को निष्ठापूर्वक भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा..अर्चना करने के लिए प्रेरित करना है , जो लेखनी वह कलम का उपयोग अपने दैनिक जीवन में करते हैं और रोजी-रोटी ,यश कीर्ति की प्राप्ति करते हैं l प्रेस वार्ता में नेताओं ने गर्मजोशी के साथ खुशी जाहिर करते हुए पत्रकारों को बताया कि हम सब का कायस्थ विचार मंच अपने मूल उद्देश्य को पूर्ण करने में काफी सफल रहा है l दिनों दिन लहुरावीर चौराहा स्थित आजाद पार्क, वाराणसी में होने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन महोत्सव के इस सार्वजनिक आयोजन में पूरी शिद्दत और श्रद्धा , आस्था भाव के साथ शामिल होकर पूजा ..अर्चना में आपसी प्रेम, सद्भाव ,भाईचारा के बीच भाग लेते हैं l प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कायस्थ विचार मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता श्रीवास्तव तथा संरक्षक उदय कुमार श्रीवास्तव ने आगे बताया कि आगामी 23 अक्टूबर को वाराणसी में हो रहे भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन उत्सव सार्वजनिक समारोह को सफल और सार्थक बनाने के लिए हाल ही में संपन्न एक बैठक में सर्वसम्मति से एक आयोजन समिति का गठन किया गया l जिसमें अजय कुमार श्रीवास्तव को कार्यक्रम संयोजक तथा राजेश कुमार श्रीवास्तव आजाद को कार्यक्रम सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है l समिति में प्रमुख रूप से कमल कुमार सक्सेना ,,श्रीमती मधु श्रीवास्तव ,पवन जी ,श्रीमती सविता सक्सेना ,विशाल श्रीवास्तव, शाश्वत श्रीवास्तव ,रामकृष्ण दुबे एडवोकेट ,गोपाल प्रसाद एडवोकेट आदि शामिल है l रेशमा चौहान की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने