वाराणसी,रोहनिया पुलिस ने जानलेवा मारपीट मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार वाराणसी -- पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में चोरी, लूट, नकबजनी, हत्या आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त बरूणापार नीतू कादयान तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मारपीट कर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों को गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर मोहनसराय से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का नाम अरुण कुमार उर्फ गोलू पुत्र मनोज पटेल निवासी बैरवन थाना रोहनिया व रोविन पटेल उर्फ निक्की उर्फ नानक पुत्र मनोज पटेल निवासी बैरवन थाना रोहनिया वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर को वादिनी द्वारा तहरीर दिया गया कि प्रतिवादी गण द्वारा वादिनी के लड़के श्याम बाबू को पुरानी रंजिशवश अचानक पीछे से सिर पर वारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया। दी गयी तहरीर के आधार पर दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी करके सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 110,117(2),61(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 प्रमोद कुमार गुप्ता,का0 रतन लाल गौड़, हे0का0 संजय यादव आदि शामिल रहे।गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ पुलिस टीम वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें