Top News

वाराणसी मण्डल में सीनियर फुटबाल टीमों के चयन हेतु ट्रायल्स की घोषणावाराणसी काशी दीप विजन। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के शुभ अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। वाराणसी मण्डल की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिनके चयन हेतु ट्रायल्स डाॅ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा, वाराणसी में आयोजित किए जाएंगे।क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि सीनियर महिला फुटबाल टीम के ट्रायल्स अब 21 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10 बजे से होंगे, जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 30 अक्टूबर 2025 तक गोण्डा में आयोजित की जाएगी। वहीं सीनियर पुरुष फुटबाल टीम के चयन ट्रायल्स 27 अक्टूबर 2025 को होंगे और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2025 तक कानपुर में संपन्न होगी।ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी श्री शम्शी रजा (अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास फुटबाल प्रशिक्षक), श्री इरशाद अहमद (उप क्रीड़ाधिकारी) तथा श्री अवधेश पटेल (अ.मा., फुटबाल प्रशिक्षक, वाराणसी) से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ब्यूरो: नवीन सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने