Top News

वाराणसी काशी दीप विजन,दो-दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन वाराणसी -- काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता- 2025 के अंतर्गत दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलों का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में ग्रामीण क्षेत्र के तीन विकास खण्डों सेवापुरी, आरजीलाइन और काशी विद्यापीठ के 41 न्याय पंचायतो में हुई। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को कुल 16386 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 4688 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। न्याय पंचायत स्तरीय खेलों में ग्राम पंचायत स्तर के विजेता प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। न्याय पंचायत स्तरीय खेलों में एथलेटिक्स की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर की दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद के अतिरिक्त पुशअप, रस्साकसी, कुश्ती, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, वालीबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। गुरुवार को हुई प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ से कुल 3309, सेवापुरी से 7523 तथा आराजी लाइन से 5554 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें काशी विद्यापीठ से 958, सेवापुरी से 2117 तथा आराजीलाइन से 1613 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं को देखने के लिए 48698 दर्शक मौजूद रहे। न्याय पंचायत स्तर पर विजेता प्रतिभागी अब दिनांक 24- 25 अक्टूबर को ब्लॉक ब्लाक स्तरीय खेलों में हिससा लेंगे।शहरी क्षेत्र में भी 24 और 25 अक्टूबर को जोन स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। विश्वविद्यालय स्तर की काशी सांसद प्रतियोगितायें भी 15 अक्टूबर से प्रारम्भ हो गयी है।जो 19 अक्टूबर तक चलेंगी।जिसके अंतर्गत बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। प्रतिभागियों के प्रोत्साहन तथा उसका उत्साह वर्धन के लिए निम्न जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सेवापुरी में धर्मेंद्र कुमार राय एमएलसी, आराजीलाइन में हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में निम्न जन प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। ठठरा में यतीश कुमारी तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, बरकी में प्रभात श्रीवास्तव जिला मंत्री भाजपा, रैसीपुर में विवेक सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा, भिटकुरी में अजय कुमार जायसवाल ग्राम प्रधान बेसहूपुर, देईपुर में पंकज सिंह लोकसभा सांसद खेलकूद प्रभारी, नेवादा में देवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सेवापुरी, बरेमा में राहुल सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा,लोहराडीह मे छोटेलाल जेई सेवापुरी उपस्थित रहे।फोटो -01- खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने