Top News

ज़मानिया से जापान तक सोनू सिंह ने ओसाका टेक्नोलॉजी एक्सपो 2025 में भारत की तकनीकी छवि को किया और भी मज़बूतजमानियां स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्राम उमरगंज गाँव से आने वाले युवा सोनू सिंह एक प्रतिभाशाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हरियाणा टीम के साथ मिलकर ओसाका जापान में आयोजित वीआर, एआर और एआई टेक्नोलॉजी एक्सपो 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। Experiencious कंपनी की टीम ने भारत के नवाचार तकनीकी उत्कृष्टता और डिजिटल भविष्य को विश्व के सामने प्रस्तुत किया। हरियाणा पवेलियन ने भारतीय ग्रामीण संस्कृति आधुनिक तकनीक और औद्योगिक विकास का अद्भुत संगम दिखाया। टीम ने वीआर तकनीक का उपयोग करके जापानी और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को हरियाणा के ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक विविधता का शानदार वर्चुअल अनुभव कराया। पारंपरिक भारतीय परिधानों में सजे कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भारत की संस्कृति और तकनीकी समृद्धि का अद्वितीय परिचय कराया। इस दौरान हरियाणा टीम और Experiencious के इस प्रयास ने भारत की एकता सांस्कृतिक विरासत और तकनीकी प्रगति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। और यह सब जमानियां जैसे छोटे कस्बे से उठे एक युवक की यह कहानी बताती है। कि जब गाँव और शहर के युवा मिलकर आगे बढ़ते हैं। तो भारत की छवि दुनिया के मंच पर और भी दमदार होकर उभरती है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने