Top News

वाराणसी काशी दीप विजन पांच दिवसीय स्वर्णमयी अन्नपूर्णा दर्शन को लेकर महंत शंकरपुरी ने दी जानकारी वाराणसी -- पांच दिवसीय स्वर्णमयी अन्नपूर्णा दर्शन को लेकर महंत शंकर पुरी ने गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष धनतेरस से शुरू होने वाली स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन इस वर्ष 18 अक्टूबर (धनतेरस) पर्व से शुरू होगा। जो अन्नकूट पर्व 22 तक चलेगा। दर्शन पूजन और आयोजन के संदर्भ में गुरुवार को अन्न क्षेत्र के दूसरी शाखा में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें महंत शंकर पुरी ने बताया कि धनतेरस से शुरू हो रहे स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन अन्नकूट के दिन तक चलेगा। आने वाले भक्तों को बांस फाटक कोतवालपुरा गेट, ढूंढीराज, गणेश होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा और अस्थाई सीढ़ियों से भक्तजन मंदिर के प्रथम तल पर स्थित स्वर्णमयी माता के परिसर में पहुंचेंगे। गेट पर ही माता का खजाना और लावा का वितरण भक्तों में किया जाएगा। भक्तगण पीछे के रास्ते से राम मंदिर परिसर होते हुए कालिका गली से बाहर निकल जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में जगह-जगह वालंटियर अपने पहचान पत्र के साथ तैनात रहेंगे। धनतेरस की भोर में 4:00 बजे महा आरती लक्ष्मी पूजन कर 5:00 बजे आम भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए मां के कपाट खोल दिए जाएंगे।-पत्रकारवार्ता करते महंत शंकरपुरी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने