Top News

वाराणसी काशी दीप विजन, आज दिनांक 16.10.2025 को अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता ( पुरुष एवं महिला ) वर्ग की प्रतियोगिता वर्ष 2025- 26 का आयोजन नैपुरा अखाड़ा (टोल प्लाजा के बगल में) वाराणसी में संपन्न हुआ प्रतियोगिता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से संबद्ध महाविद्यालयों के बीच रहा। सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया चंदौली द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय में संबंध दो दर्जन से ज्यादा महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। दर्शकों को एक से बढ़कर एक कुश्ती प्रतियोगिता देखने को मिले। दर्शकों को आरंभ से लेकर अंत तक रोमांचक कुश्ती देखने को मिला। महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग दोनों वर्गों में चैंपियनशिप महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर के खाते में गया। महिला वर्ग में द्वितीय स्थान पर धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज तथा पुरुष वर्ग में सीएट पीजी कॉलेज गहनी द्वितीय स्थान पर रहा। इस आयोजन में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर राधेश्याम राय, प्रोफेसर सुबोध सिंह पर्यवेक्षक के रूप में, प्रोफेसर संजय सिंह एवं श्री उदय प्रताप सिंह जी द्वारा चयन करता के भूमिका का निर्वहन किया गया। डॉक्टर सरवन कुमार यादव जी ने आयोजन सचिव के दायित्व का निर्वहन किया। समस्त प्रभावियों को अशेष शुभकामनाएं। विजय कुमार की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने