दीपावली पर्व पर एस एस देव पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य रंगोली एवं दीया मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन।जमानियां। 16 अक्टूबर 2025 को एस एस देव पब्लिक स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर एक भव्य रंगोली एवं दीया मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, परंपरा और संस्कृति के प्रति प्रेम को बढ़ावा देना था। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में बच्चों की बनाई रंग-बिरंगी रंगोलियों और सजे हुए सुंदर दीयों से जगमगा उठा। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपावली की पावन भावना को साकार किया। आयोजित प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उक्त मौके पर बच्चों के चेहरों पर जोश, उत्साह और खुशी देखते को मिला। रंगोली के विभिन्न डिज़ाइन जैसे कि माँ लक्ष्मी शुभ दीपावली भारत की संस्कृति और स्वच्छ भारत विद्यालय की दीवारों और आंगन में जैसे चार चांद लगा रहा।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चन्द्र कुशवाहा एवं प्राचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने प्रतिभागियों को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करती हैं। बल्कि भारतीय परंपरा और कला के प्रति सम्मान भी बढ़ाती हैं। उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपों की यह पावन ज्योति हर हृदय में ज्ञान, प्रेम और सद्भावना का प्रकाश फैलाए। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें