Top News

वाराणसी- सिगरा पुलिस ने मारपीट कर साइकिल चुराने वाले तीन अभियुक्तों व दो अपचारी को किया गिरफ्तार कब्जे से चुरायी गयी साइकिल किया बरामद वाराणसी -- जनपद में लूटपाट, चोरी, उचक्कागिरी, शराब तस्करी,चैन स्नैचिंग आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा समूहबद्ध होकर मारपीट कर साइकिल चुराने वाले तीन अभियुक्तों व दो बाल अपचारियों को गुरुवार को रेलवे पार्किंग शिवपुरवा थाना सिगरा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः पंकज कुमार बिंद पुत्र स्व. किशन बिंद निवासी गांधी चबूतरा शिवपुरवा थाना सिगरा, दूसरे का विकास कुमार बिंद उर्फ भूंजे पुत्र संतलाल बिन्द निवासी गांधी चबूतरा थाना सिगरा, तीसरे का जय बिंद पुत्र महेंद्र कुमार बिंद निवासी मछली शहर बरई पार बाजार थाना सिकरारा जनपद जौनपुर, हाल पता गांधी चबूतरा दिशा कान्वेंट स्कूल के पास थाना सिगरा वाराणसी, चौथा बाल अपचारी (उम्र 16 वर्ष), पाचवां बाल अपचारी (उम्र 17 वर्ष) बताया गया। पुलिस के अनुसार आवेदक द्वारा 20 अक्टूबर को दी गयी लिखित तहरीर के अनुसार सोमवार को रात्रि 8:00 बजे आवेदक अपने दरवाजे पर दीपक जला रहा था बच्चे पटाखा छोड़ रहे थे। उसी समय तीन चार की संख्या में अज्ञात लोग आए और बिना किसी बात के गाली गलौज करने लगे। उन्होंने आवेदक के लड़के पर हाथ भी उठा दिया। आवेदक के मना करने पर समझाने बुझाने पर वे लोग किसी तरह चले गए। किंतु कुछ समय के अंतराल पर पच्चीसों की संख्या में आए और आवेदक को व आवेदक के घर में रहने वाले लोगों को बुरी तरह से मारेपीटे, घर के गेट पर ईंट पत्थर मारकर गेट तोड़ दिए और आवेदक की साइकिल भी लेकर चल दिए।सभी अभियुक्तों को गुरुवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों व बाल अपचारियों से अलग-अलग पूछताछ किए जाने पर उन्होंने बताया कि हम लोगों को पुलिस खोज रही थी इसीलिए हम लोग घर से भागे हुए थे। दिवाली वाले दिन हुई लड़ाई में हम लोगों ने ईट पत्थर चला दिया था। बाद में जब सब लोग चले गए थे तो हम पांचो लोग दोबारा गए तो साइकिल बाहर खड़ी थी हम लोगों ने सोचा की साइकिल बाहर खड़ी थी कोई देख नहीं रहा है, तो हम लोग चुपचाप चोरी कर चल दिए। साइकिल कहां है, इस बारे में पूछा गया तो सभी ने बताया कि साइकिल पंकज कुमार बिंद को हम लोग दे दिए थे। पंकज कुमार बिंद ने बताया कि साइकिल मेरे पास है अगर आप कहें तो मैं बरामद करवा सकता हूं। पंकज कुमार को साथ लेकर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित साइकिल की बरामदगी हेतु उसके दिखाए हुए स्थान पर गए तो साइकिल अभियुक्त पंकज कुमार बिंद के घर के पास खड़ी मिली। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 191(2),115(2),351(2), 324(4),352, 303(2),317(2)बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 पंकज चौकी प्रभारी नगर निगम, उ0नि0 सुधीर कुमार, उ0नि0 अभय कुमार,का0 आशीष कुमार,का0 नागेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे-गिरफ्तार अभियुक्त के साथ अभियुक्तगण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने