*राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम के ह्युमन राइट्स कैंप का उद्घाटन चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने किया*सुल्तानपुर। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम द्वारा सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर के पारकींसगज चौक क्षेत्र में एक छः दिवसीय ह्युमन राइट्स कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट व नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डा प्रवीण पाठक द्वारा किया गया। इस दौरान पंडित परमानन्द पांडेय द्वारा भगवान राम की स्तुति और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कराया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट ने कैंप में पधारे नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण को सम्मानित करते हुए उन्हें मानवाधिकार संरक्षण गौरव सम्मान से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया। नगर पालिका चेयरमैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान मेलार्थियों को सहयोग और सहायता हेतु राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम द्वारा लगाया गया छः दिवसीय ह्युमन राइट्स कैंप बहुत ही सराहनीय कार्य है। यह कैंप दुर्गा पूजा महोत्सव को शांति एवं सौहार्द पूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इस दौरान अपनी पत्रकारिता के माध्यम से संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकारगण सर्व श्री अशोक सिंह, योगेश यादव, नीरज कुमार तिवारी, प्रदीप यादव, राजदेव शुक्ला वीनू आदि को मानवाधिकार संरक्षण गौरव सम्मान से सम्मानित करते हुए उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी के साथ संस्था को विशेष सहयोग देने वाले दर्जनों पदाधिकारियों और सदस्यों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम जो कि आज देश के 12 राज्यों में फैल चुका है। यह संस्था समाज के जागरूक नागरिकों, अधिवक्ताओं , शिक्षकों, समाजसेवियों, किसानों, व्यापारियों और पत्रकारों को एक प्लेटफार्म पर लाकर संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु कार्य कर रहा है। छः अक्टूबर तक चलने वाले इस ह्युमन राइट्स कैंप के माध्यम से हमारी संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य गण सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव को शांति और सौहार्द पूर्वक सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन को सहयोग देंगे। मेले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए हमारे पदाधिकारी सतर्क रहेंगे। मेलार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा हो या कोई पूछताछ करनी हो तो कैंप में उपस्थित हमारे पदाधिकारी मेलार्थियों को पूरा सहयोग देंगे। कोई भी संदिग्ध वस्तु या चीज या लोग नजर आयेंगे तो हमारे पदाधिकारी पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचित करेंगे। इस दौरान संस्था के सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें