Top News

सत्यम इंटर नेशनल स्कूल में मिशन शक्ति के तहत एक पुलिस टीम के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया है। जमानियां। सत्यम इंटर नेशनल स्कूल में मिशन शक्ति के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत, पुलिस टीम और स्कूल स्टाफ ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण सुरक्षा के अधिकार आत्मरक्षा के तरीके और साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090, 112, 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि संकट की स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। कुमार ने अभियान के मुख्य बिंदु पर विस्तार सेमिशन शक्ति का उद्देश्य को लेकर छात्राओं को जागरूक बनना चाहिए। क्योंकि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का हिस्सा है। जिसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करना सशक्त बनाना और आत्मनिर्भर बनाना है। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि महिलाएं हो या छात्राएं सभी मेंजागरूकता होनी चाहिए। सुरक्षा और अधिकार छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी से परिपक्त बनाना ही एक उद्देश्य है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह मिशन शक्ति के तहत कही ना कही स्कूल कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में सिखाया और समझाया जा रहा है। ताकि वे खुद को सुरक्षित रख सकें। उन्होंने बताया कि छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी बताया जा रहा है। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी मिशन शक्ति अभियान के तहत दी जा रही है। सिंह बताया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी मिशन शक्ति के तहत केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी साझा की जाती है। इसके साथ ही पुलिस हेल्पलाइन और मदद। इस दौरान पुलिस ने छात्राओं को आश्वस्त किया। कि वे किसी भी समस्या या घटना की स्थिति में बिना किसी झिझक के अधिकारियों को सूचित कर सकती हैं। और प्रेरणा और सशक्तिकरण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्म विश्वास से भरना और उन्हें एक मजबूत समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित कराना है। उक्त मौके पर एसआई राजकुमार यादव, अभय दुबे, मन्ने लाल के साथ सत्यम इंटर नेशनल स्कूल के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य, प्रधानाचार्य एल डी जेना सहित स्कूल स्टाफ कर्मी मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानीया

Post a Comment

और नया पुराने