वाराणसी काशी दीप विजन -- विकासखण्ड चिरयीगांव में महिला मंगल दल द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत हुआ जागरूकता अभियान वाराणसी -- विकासखंड चिरईगांव के ग्राम पंचायत सीवो मे महिला मंडल दल द्वारा मंगलवार को बरियासनपुर गांव में क्षेत्रीय महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चिरईगांव रागिनी सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश शासन स्तर से संचालित महिला कल्याण विभाग की जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया एवं महिला हेल्पलाइन-1090, पुलिस सुरक्षा 112, एंबुलेंस 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आदि सेवाओं से परिचय कराया गया। इस कार्यक्रम में सीवो महिला मंगल दल अध्यक्ष ज्योति राय, आंचल, राकेश, अमन, सुभाष एवं महिला मंगल दल की समस्त सदस्यगण उपस्थित रहीं।महिलाओं को जागरूक करती युवा कल्याण अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें