वाराणसी काशी दीप विजन, कैन्ट जीआरपी ने खोए और चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर दिया तोहफा, यात्रियों ने जीआरपी टीम का दिल से जताया आभार वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी0 पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज श्री प्रशान्त वर्मा , पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी श्री कुँवर प्रभात सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक श्री रजोल नागर के निर्देशन में थाना स्थानीय के उ0नि0 मय टीम व सर्विलांस टीम प्रभारी के द्वारा अथक प्रयास कर थाना स्थानीय / चौकी पर भिन्न-भिन्न दिनांक को भिन्न-भिन्न वादी द्वारा पंजीकृत कराये गये मोबाइल गुमशुदगी मे से कुल 200 अदद मोबाइल को बरामद किया गया था। बरामद मोबाइलों को उच्चाधिकारीगण के आदेश-निर्देश के अनुपालन मे आवेदकगण को वितरित करने हेतु जरिये दूरभाष व विशेष वाहक सूचित कराकर थाना स्थानीय पर आज बुलाया गया था, जिसमें से 69 व्यक्ति थाना हाजा पर उपस्थित हुए, जिनको सामूहिक रुप से मोबाइल वितरित किया गया। तथा शेष मोबाइल को भी आने वालों को वितरित किया जा रहा है। अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें