Top News

वाराणसी गांव- सीमा चौधरी के घटना के मामले में अमिताभ ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराने की सीपी से की मांगवाराणसी -- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने सोशल एक्टिविस्ट सीमा चौधरी के साथ पिछले दिन ऑटो में घटित घटना के मामले में पुलिस कमिश्नर वाराणसी मोहित अग्रवाल को जरिये पत्र भेज कर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया है। उन्होंने कहा कि सीमा चौधरी ने ऑटो ड्राइवर द्वारा की गई आपत्तिजनक घटना के संबंध में वीडियो आधारित साक्ष्य सहित पूरे तथ्य प्रेषित किए गए हैं। लेकिन बेहद खेद का बिषय है कि महिला अपराध के इतने गम्भीर मामले का अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया और ना गिरफ्तारी ही की गयी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से तत्काल सीमा चौधरी द्वारा दी गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने की मांग किया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने