Top News

वाराणसी- जीआरपी कैण्ट पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार वाराणसी -- पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कुंवर प्रभात सिंह के निर्देशन मे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों , सर्कुलेटिंग एरिया में हो रही चोरी,लूट, शराब‌ तस्करी, मोबाइल छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा अभियान के दौरान जीआरपी कैण्ट प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के नेतृत्व में गठित जीआरपी पुलिस टीम द्वारा न्यायालय एसीजेएम नॉर्थ रेलवे वाराणसी द्वारा जारी एनबीब्ल्यू/83 में वांछित अभियुक्त गुड्डू गुप्ता पुत्र राम आधार निवासी माधोपुर थाना धीना जनपद चंदौली को बुधवार को उसके आवास से सायं 5 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 380/411के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैण्ट रजोल नागर, उ0नि0 श्रीकांत यादव, हे0का0 वेदप्रकाश आदि शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के साथ जीआरपी पुलिस, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने