Top News

गाजीपुर काशी दीप विजन,करंडा में मासूम से दरिंदगी, आरोपी फरारकोचिंग पढ़ाने के बहाने सात वर्षीय बच्ची बनी हवस का शिकारगाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक बच्ची पढ़ाई करने आरोपी की बहन के घर गई थी। बहन की गैरमौजूदगी में आरोपी ने झांसा दिया कि कोचिंग हम पढ़ा देंगे और उसी दौरान मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।वारदात से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने