नगर निगम वाराणसी ब्यूरो: नवीन प्रकाश। विश्व रैबीज दिवस पर नगर निगम में निःशुल्क पालतू श्वान-बिल्ली जांच शिविर आयोजितवाराणसी। विश्व रैबीज दिवस (28 सितम्बर) के अवसर पर नगर निगम वाराणसी परिसर में आज पूर्वान्ह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक निःशुल्क पालतू श्वान-जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में बाहर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने 121 पालतू श्वानों और 11 पालतू बिल्लियों की जांच एवं टीकाकरण किया। साथ ही नागरिकों द्वारा 55 पालतू श्वानों का पंजीकरण भी कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान श्वानों व बिल्लियों के कान, नाक, मुख और पेट आदि की विस्तृत जांच की तथा आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराईं।शिविर में उपस्थित पालतू श्वान पालकों को रैबीज बीमारी के लक्षण, बचाव एवं समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने अपील की कि सभी श्वान पालक अपने पालतू श्वानों का अनिवार्य रूप से स्मार्ट काशी एप के माध्यम से पंजीकरण कराएं और नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करें।जांच शिविर में डॉ. संतोष पाल के साथ ही सीआरसी रामनगर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. एन.पी. सिंह, डॉ. आर.ए. वर्मा, डॉ. विश्वजीत, डॉ. विनोद, डॉ. विमलेश, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव तथा डॉ. लवलेश सिंह सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें