वाराणसी काशी दीप विजन,बीए-बीएससी छात्रों को मिलेगा अप्रेंटिसशिप का अवसर, 9 हजार रुपये मानदेय*लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के स्नातक छात्रों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। अब बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा।मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण करने का मौका मिलेगा और साथ ही उन्हें प्रतिमाह 9,000 रुपये का मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।इस योजना की विशेषता यह है कि मानदेय का भार साझा रूप से वहन किया जाएगा—4,500 रुपये केंद्र सरकार,3,500 रुपये उद्योग,1,000 रुपये राज्य सरकार देगी।सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। पहले यह सुविधा केवल इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों को मिलती थी, लेकिन अब विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे लाखों छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा।छात्रों का मानना है कि इस कदम से उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वहीं शिक्षा विशेषज्ञों ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की है और कहा है कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।प्रदेश सरकार की यह पहल न केवल शिक्षा और रोजगार के बीच सेतु का काम करेगी बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास और कौशल विकास को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। ब्यूरो: नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें