Top News

थाना दिवस पर कोतवाली प्रभारी की कुर्सी पर बैठी छात्राओं ने फरियादियों की जब समस्याएं सुनीजमानियां। शासन के निर्देश के क्रम में शनिवार को जमानियां में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज की तीन छात्राओं को जिसमें एक अंकिया यादव, वीणा वर्मा और उजमा खानम को एक दिन के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठाया गया। उक्त मौके पर पहुंचे फरियादियों की प्रार्थना पत्र का अवलोकन कर मौके पर समस्या का निस्तारण किया। बताया जाता है। कि नारी शक्ति मिशन सुरक्षा की मद्देनजर थाना समाधान दिवस पर छात्राओं को फरियादियों कि समस्या सुनने और उसका निस्तारण कराने के लिए एक दिन के लिए पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी। उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के अलावा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं कानूनगो नसीमुल्लाह, कानूनगो अजय कुमार यादव, लेखपाल रूपेश रंजन सिंहा सहित आदि क्षेत्रीय लेखपाल गण उपस्थित रहे। इस दौरान 8 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमे से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 6 के निस्तारण के लिए कार्यवाही जारी रहा। कोतवाली जमानियां में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्दोष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं के द्वारा जन समस्याओं को सुना गया। जिसमे 8 शिकायती प्राप्त हुए जिनमें से दो का ही निस्तारण किया गया। शेष 6 जन समस्याओं की निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिये गये। उक्त मौके पर उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता, रतन कुमार सरोज, दुर्गेश कुमार आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने