कार्यालय पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा दिनांक 6,9.2025 को ,थाना जैतपुरा में शामिल व पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार रुपये का इनामिया शातिर अभियुक्त चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 01 अदद तमन्चा 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराधो की रोकथाम के मद्देनजर चोरी लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगज व थानाध्यक्ष जैतपुरा श्री बृजेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में पुलिस अभिरक्षरा से फरार अपराधी की तलाश के क्रम में दिनांक थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 204/2025 अन्तर्गत धारा 331(4), 305 (a), 317(2) BNS, मु0अ0सं0 210/2025 अन्तर्गत धारा 303 (2), 317 (2) BNS धाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित पुलिस अभिरक्षा से दिनांक 31/08/2025 को प्रातः फरार अभियुक्त इरशाद को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06/09/2025 रात्रि में 00.01 से 00.25 के बीच थाना जैतपुरा क्षेत्र अन्तर्गत वाराणसी सिटी स्टेशन वाशिंग लाइन के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात अभियुक्त को गिरफ्तारी किया गया तथा अभियुक्त मो० इरशाद के कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा व फायर किये गये 01 अदद खोखा कारतुस व #01 अदद जिन्दा कारतुस बरामद किया गया। पुलिस मुठभेड़ में मो० इरशाद घायल है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनांक 23/24-09-2025 की रात्रि में टीवीएस एजेंसी के अन्दर छत के रास्ते कुदकर आलमारी तोडकर 42500 रूपये व 02 अदद मोबाइल व 11 अदद बैटरी चोरी कर लेने व टाटा कम्पनी के पास चाय की दुकान से 01 अदद मोटरसाइकिल पैशन प्रो UP65BF2871 चोरी कर लेने के सम्बन्ध में क्रमश मु0अ0सं0 204/2025 अन्तर्गत धारा 331(4), 305(a), 317(2) BNS, मु0अ0सं0 210/2025 अन्तर्गत धारा 303(2), 317(2) BNS पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में उ०नि० जफर मेंहदी द्वारा दिनांक 30/08/2025 को अभियुक्त इरशाद को गिरफ्तार कर हवालात मर्दाना दाखिल किया गया था। दिनाक 31/08/2025 को प्रातः 8.27 बजे पुलिस अभिरक्षा से फरार होने पर मु0अ0सं0 212/2025 अन्तर्गत धारा 262 BNS पंजीकृत किया गया अपराध की गम्भीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष जैतपुरा ने तत्काल टीम गठित कर अज्ञात अपराधियों की गहनता तलाश की जा रही थी। अज्ञात अभियुक्त की तलाश के क्रम में दिनांक 05/09/2025 थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित 25 हजार का इनामिया शातिर अभियुक्त को को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06/09/2025 रात्रि में 00.01 से 00.25 के बीच थाना जैतपुरा क्षेत्र अन्तर्गत वाराणसी सिटी स्टेशन वाशिंग लाइन के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात अभियुक्त को गिरफ्तारी किया गया तथा अभियुक्त मो० इरशाद के कब्जे से 01 अदद अवैध तमन्चा व फायर किये गये 01 अदद खोखा कारतुस बरामद किया गया, नवीन प्रकाश सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें