*चंदौली में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 418 वाहन चालकों पर चला जुर्माना*चंदौली, 16 सितम्बर 2025यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चंदौली पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने जिलेभर में अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई।अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले 23 वाहन, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले 249 वाहन तथा नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 59 वाहन पकड़े गए। इसके अलावा यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर 418 वाहनों का चालान कर पुलिस ने ₹4,84,700/- का जुर्माना वसूला।यातायात पुलिस ने इस दौरान आमजन को जागरूक भी किया। लोगों से अपील की गई कि वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करें, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाएँ, मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और अवयस्क बच्चों को वाहन न चलाने दें। साथ ही कार चालकों को सीट बेल्ट तथा दोपहिया चालकों को हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की हिदायत दी गई।पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि जिले में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था कायम की जा सके। ब्यूरो: नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें