Top News

वाराणसी-- एनएसएस दिवस पर 39 छात्र-छात्राओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान ,ली सेल्फी वाराणसी -- भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना उदय प्रताप कालेज वाराणसी द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदान को महान मानव सेवा बताते हुए छात्रों को नियमित रूप से सामाजिक सरोकारों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ आनंद राघव चौबे,डा.प्रदीप कुमार सिंह, अग्नि प्रकाश शर्मा एवं श्वेता सोनकर को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। इस शिविर में बुधवार को कुल 39 छात्र छात्राओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज सेवा मे एक मिशाल किया। शिविर में रक्तदाताओं को एनएसएस वालिंटियर्स द्वारा हस्तनिर्मित थैंक यू कार्ड दिया गया।शिविर के द्वार पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था जिसमें लोगों ने सेल्फी लेकर खुशी का इजहार किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई प्राध्यापक गण प्रो.शशिकांत द्विवेदी, प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. डीके सिंह, प्रो. मनोज प्रकाश त्रिपाठी, प्रो. रश्मि सिंह, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डा.शशिकांत सिंह आदि उपस्थित रहे। साथ ही गुजरात सरकार की लर्निंग एंड एक्स्पोज़र कम स्टडी टूर्स फॉर फैकेल्टी योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट आर्ट्स कामर्स एंड साइंस कॉलेज पटदी गुजरात का चार सदस्यीय शिक्षकों का दल भी सम्मिलित हुआ। शिविर का संचालन महाविद्यालय चिकित्सालय की डॉक्टर शिवम सिंह एवं डॉ शशिकान्त सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी अग्नि प्रकाश शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया।फोटो --01- रक्तदान करते छात्र व अध्यापकगण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने