काशी विद्यापीठ : औद्योगिक-शैक्षणिक संस्थान बैठक का आयोजन 29 सितंबर को शिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड (उत्तरी क्षेत्र), कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगी बैठक, दो सौ से अधिक औद्योगिक शैक्षणिक संस्थान करेंगे प्रतिभागवाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं शिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड (उत्तरी क्षेत्र), कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में 29 सितंबर को पूर्वाह्न 10.30 बजे काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन सभागार में औद्योगिक-शैक्षणिक संस्थान बैठक का आयोजन किया गया है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के नोडल अधिकारी प्रो. रमाकान्त सिंह ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि हमारे विद्यार्थियों को वर्तमान उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा सके। यह कार्यशाला उद्योग विशेषज्ञों, उद्यमियों और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाएगी, जहां वे विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में दो सौ से अधिक औद्योगिक शैक्षणिक संस्थान प्रतिभाग करेंगे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें