*कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नेरट वाराणसी काशीदीप विजन,दिनांक-27.09.2025*विषयःमारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।* दिनांक 24.09.2025 को वादी संदीप सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर दी गई तहरीर के आधार पर बताया गया कि अभियुक्तगण ने उनके पिता राकेश सिंह को गालियाँ दीं, जान से मारने की धमकी दी तथा रॉड और डंडों से गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े। वर्तमान में वे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं। साथ ही अभियुक्तगण द्वारा दुकान से ₹3600/- नकद भी ले लिया गया। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया। थाना राजातालाब पुलिस द्वारा दिनांक 26.09.2025 को उक्त मुकदमें मे वांछित अभियुक्त सत्यम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.09.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना राजातालाब पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उक्त से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त 1. राम सुंदर यादव पुत्र राम जी यादव, निवासी ग्राम खजुरी, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र 25 वर्ष को शाहंशाहपुर से लश्करिया की तरफ जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का विवरण:*राकेश सिंह की दुकान पर दिनांक 24.09.2025 को सत्यम यादव अपने रिश्तेदार भीम यादव के साथ गया था। शराब पीने के विवाद को लेकर कहा सुनी हुई। जिसके बाद उन लोगों द्वारा बांस के डंडे से राकेश सिंह को मार कर घायल कर वहाँ से चले गये थे। इस सम्बन्ध में थाना राजातालाब पर मुकदमा अपराध संख्या 0222/2025 धारा 3(5),115(2),352,351(2),110,305A,109 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक राजातालाब द्वारा गठित पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी । *पूछताछ विवरण*पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 23.09.2025 को समय करीब रात्रि 9.30 बजे, उसके तथा उसके रिस्तेदार सत्यम यादव द्वारा ग्राम मरुई थाना राजातालाब जिला वाराणसी निवासी राकेश सिंह पुत्र कल्लन सिंह को मिलकर मारा-पीटे थे। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके रिस्तेदार सत्यम यादव ने ही बाँस के डण्डे से राकेश सिंह के सिर पर प्रहार किया, जिससे वह वहीं गिर गया। घटना के बाद डण्डे को पास के धान के खेत में फेंककर मौके से भाग गये थे।*पंजीकृत अभियोग*1. मु0अ0सं0 0222/2025 धारा 3(5),115(2),352,351(2),110,305A,109 बीएनएस, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी ।*सोशल मीडिया सेल**पुलिस उपायुक्त**गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट,जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें