वाराणसी काशी दीप विजन : 27 सितम्बर 2025(सू0वि0)*मा० सुरेश खन्ना (वित्त एवं संसदीय कार्य /प्रभारी मन्त्री) ने बालिका पंचायत का शुभांरम्भ किया*वाराणसी। आज मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत मा० सुरेश खन्ना (वित्त एवं संसदीय कार्य मन्त्री/प्रभारी मन्त्री की अध्यक्षता में सर्किट हाउस स्थित सभागार में बालिका पंचायत का शुभांरम्भं दिनांक 27.09.2025 सायंकाल 07:00 सम्पन्न हुआ। बालिका पंचायत के शुभांरम्भ कार्यक्रम में विधानसभा पिण्डरा, विधानसभा सेवापुरी के मा० विधायक जी के प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद पुलिस आयुक्त महोदय, जिलाधिकारी महोदय, पुलिस महानिरीक्षक महोदय, वाराणसी परिक्षेत्र मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, विवि सह परिवीक्षा अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, केन्द्र प्रबन्धक, वन स्टॉप सेन्टर सहित अन्य कार्मिक कार्यकम में उपस्थित थें। आयोजित बालिका पंचायत में कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय, हरिशचन्द्र इण्टरमीडिएट कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज एवं विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया मा० सुरेश खन्ना (वित्त एवं संसदीय कार्य मन्त्री / प्रभारी मन्त्री जी द्वारा बालिका पंचायत मिशन 5.0 चरण के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन, मुख्यमन्त्री हेल्पलाईन 1076, वीमेन पॉवर लाईन 1090, वीमेन हेल्पलाईन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाईन 102, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड लाईन 1098, अग्निशमन सेवा 101, साइबर हेल्पलाइन 1930 के सम्बन्ध बताया गया तथा बालिकाओं को कीट एवं बालिका पंचायत साइन बोर्ड वितरित किया गया है। दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें