Top News

वाराणसी : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आउटसोर्स कर्मचारियों संग की बैठक, मुख्यमंत्री का जताया आभारवाराणसी, 27 सितम्बर 2025।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जिला शाखा वाराणसी द्वारा शनिवार को कर्मचारी जनजागरण अभियान के अंतर्गत आउटसोर्सिंग सेवा से जुड़े कर्मचारियों की बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई।बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा गठित उ.प्र. आउटसोर्स सेवा निगम का स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से आउटसोर्स कर्मचारियों की वित्तीय व सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए निगम गठन की मांग की जा रही थी। इस दिशा में 2 जनवरी 2025 को परिषद के प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।19 सितम्बर 2025 को सचिवालय प्रशासन अनुभाग-13 (विविध) लखनऊ द्वारा निगम गठन का शासनादेश निर्गत कर दिया गया है। इसके लागू होने से प्रदेश के करीब 1 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और उनकी समस्याओं का समाधान सरकारी एजेंसी के माध्यम से होगा। परिषद का कहना है कि अब सेवा प्रदाता कंपनियों का हस्तक्षेप समाप्त हो जाएगा।बैठक को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन कुमार, मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र राय और जिला मंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया। बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे जिनमें गुलशन कुमार, संजय सिंह, विकास कुमार, विनय तिवारी, नवीन कुमार, प्रियंका गोरखामी, सतीश कुमार, पूजा, गीता, राजीव कुमार, अजीत चौबे, प्रेम प्रकाश मौर्य व रितेश समेत अन्य शामिल थे। ब्यूरो: नवीन प्रकाश सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने