वाराणसी- विकासखण्ड हरहुआ में आम के बागानों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन वाराणसी -- विकासखण्ड हरहुआ के ग्राम पंचायत भोपापुर में सोमवार को फलपट्टी विकास योजनान्तर्गत आम के बागानों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फल पट्टी क्षेत्र के विकासखंड चिरईगांव, हरहुआ एवं चोलापुर के कुल 22 कृषकों ने हिस्सा लिया। जिसमें औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरो बाग प्रयागराज से प्रशिक्षण प्रभारी बीके सिंह द्वारा आम के पौधों के रोपण विधि, रोग एवं कीट व्याधि प्रबंधन तथा खाद एवं उर्बरकों के संतुलित प्रयोग पर विस्तार से चर्चा किया गया। उद्यान निरीक्षक मनीष कुमार खुसरू बाग प्रयागराज द्वारा आम के फलों में मैंगो बैगिंग के लाभ एवं लगाने की विधि तथा व्यावसायिक प्रजातियां एवं उनके निर्यात की संभावनायें, व बनारसी लंगड़ा आम की अधिक से अधिक कृषकों को जी आई हेतु पोर्टल पर जोड़ने हेतु चर्चा की गई। कुमारी रिचा सिंह सहायक उद्यान निरीक्षक द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी। कु0 नीतू प्रभारी विकासखण्ड हरहुआ द्वारा आम के बागों में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कृषकों को आम के बाग में कटाई छटाई हेतु सिकेटियर का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन उद्यान निरीक्षक प्रभारी आम फल पट्टी विकास योजना सुधांशु कुमार सिंह ने किया। सहायक उद्यान निरीक्षक प्रभारी विकास खण्ड चोलापुर अशोक कुमार द्वारा प्रयागराज से आये हुए आम के विशषज्ञों एवं प्रतिभाग करने वाले कृषकों का आभार व्यक्त किया गया।फोटो -05- कृषकों को सिकेटियर का वितरण करते अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें