वाराणसी, काशीदीप विजन आरएसएमटी में अभिनन्दनम-2025 के तीसरे दिन छात्रों ने सीखा स्वास्थ्य ज्ञान का पाठवाराणसी -- आरएसएमटी के विद्यारम्भ समारोह अभिनंदन- 2025 के तीसरे दिन गुरुवार को नव प्रवेशी छात्रों ने स्वास्थ्य, नैतिकता और ज्ञान का अध्ययन किया। तीसरे दिन नवप्रवेशी छात्रों को प्रातः काल योगस्थली संध्या हाल में योग प्रशिक्षक अरुण सिंह के द्वारा योग फार डेली लाइफ के अन्तर्गत छात्रों को दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास कराया गया। इसमें विद्यार्थियों ने तनाव मुक्ति, एकाग्रता और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की तकनीकें सीखीं। इस सत्र ने यह रेखांकित किया कि प्रबंधन पेशवरों के व्यस्त जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए योग कितना आवश्यक है। तदोपरांत डा.मेजर अरविन्द सिंह ने अनुशासन विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया कि जीवन में अनुशासन सफलता की आधारशिला है, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या कॉर्पोरेट दुनिया अनुशासन ही व्यक्ति को लक्ष्य तक पहुंचाने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।इसके पश्चात अभिप्रेरक वक्ता एवं अध्यक्ष इस्कॉन मंदिर अच्युत मोहन दास प्रयागराज ने आर्ट ऑफ लिविंग विषय पर प्रेरणादाई कार्यशाला का संचालन किया। उन्होंने आंतरिक शांति और बाहरी सफलता के बीच संतुलन बनाये रखने के महत्व पर बल दिया। इस सत्र का समन्वयन एवं संचालन आनंद मोहन पाण्डेय ने किया। भोजनावकाश के बाद कार्यक्रम का अगला चरण मानव मूल्य और नैतिकता विषय पर डॉ. सीपी सिंह एसोसिएट प्रोफेसर आरएसएमटी द्वारा संचालित सत्र रहा। उन्होंने कॉरपोरेट जगत में नैतिक, निर्णय, ईमानदारी और नैतिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को दक्षता के साथ-साथ चरित्र निर्माण करने की प्रेरणा दी। दिन का समापन एक उत्साह पूर्ण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ हुआ। जिसका संचालन आशुतोष श्रीवास्तव और विजय कुमार पाण्डेय ने किया। इस प्रतियोगिता में छात्रों की जानकारी, टीम भावना और त्वरित सोचने की क्षमता की परीक्षा ली। प्रतियोगिता ने छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और उत्साह जगाया जिससे सत्र शैक्षिक और मनोरंजक दोनों रहा। संपूर्ण कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत निदेशक प्रो. अमन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम संयोजन में डॉक्टर गरिमा आनंद, डॉ प्रीति नायर व अनुराग सिंह द्वारा संयुक्त रूप से संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया गया-छात्रों को योगाभ्यास कराते अरुण सिंह वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें