वाराणसी- कम्पोजिट स्कूल अर्दली बाजार मे शिक्षकों का टेट से मुक्ति को लेकर बैठक का हुआ आयोजनवाराणसी -- कंपोजिट स्कूल अर्दली बाजार वाराणसी में रविवार को जनपद के विभिन्न शैक्षिक संगठनों की टेट अनिवार्यता लागू होने से पूर्व के नियुक्त शिक्षकों को टेट से मुक्ति के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आम समिति से एक टेट मुक्ति संयुक्त मोर्चा का भी गठन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया की टेट की अनिवार्यता संबंधी काले कानून के खिलाफ उक्त मोर्चा के नेतृत्व में निर्णायक संघर्ष होगा। इस आंदोलन के प्रथम चरण में 20 सितंबर 2025 को 2:30 बजे वाराणसी जनपद के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय वाराणसी के परिसर में एकत्र होकर वहां से एक भारी जुलूस के रूप में प्रधानमंत्री व मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी वाराणसी को सौंपा जायेगा। बैठक में सभी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा वाराणसी जनपद के सभी सम्मानित शिक्षकों से आवाहन किया गया कि उक्त निर्धारित तिथि को अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिए समय से भारी संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करेंगे। बैठक में किन्हीं कारणों से उपस्थित ना हो सकने वाले संगठनों के जनपदीय अध्यक्ष, मंत्री- जैसे उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सहित अन्य संगठनों ने अपनी सहमति व्यक्त की है तथा मोर्चा के साथ इस संघर्ष में तन मन धन से आन्दोलन को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया है।इस बैठक में उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सकलदेव सिंह, जिला महामंत्री रविंद्र नाथ यादव, डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह, आनंद कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, बीएन यादव, सुरेश कुमार सिंह, राजीव सिंह, शिव जतन यादव, संतोष कुमार सिंह, शशिकांत दुबे, राजेश कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार यादव, अमित कुमार सिंह, अनंत प्रकाश रस्तोगी, मोहनलाल, शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रशांत कुमार उपाध्याय, श्रीपति राम, जितेंद्र कुमार सिंह, बाबूलाल आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सकलदेव सिंह ने तथा संचालन रविंद्र नाथ यादव ने किया।फोटो -04- बैठक में उपस्थित भिन्न-भिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें