स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी से निजाद दिलाने के लिए संबंधित अधिकारी ने बीड़ा उठाया। जमानियां काशी दीप विजन, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता मिशन के तहत सभी ग्राम पंचायतों में गंदगी को मौले पर ही निस्तारण कराए जाने के लिए खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम सचिवों को दिशा निर्देश दिया। जिसके चलते ग्राम पंचायतों में जलजमाव के साथ गलियों में कूड़े की ढेर से छुटकारा दिलाने के लिए ग्राम सफाई कर्मियों द्वारा निस्तारण के लिए जुट गए। शुक्रवार को स्वच्छता अभियान के तहत हर ग्रामसभा में सफाई कर्मियों के द्वारा बड़े पैमाने पर साफ सफाई का कार्य किए जाने लगा। इससे पहले गाँव में गंदगी का आलम ज्यों का त्यों बना रहता था। नालियों और गलियों में कूड़े का ढेर दिख रहा था। लेकिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा मिशन के तहत गांव में स्वच्छता अभियान के तहत सभी ग्रामसभाओं में ग्राम पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। कि हरहाल में गांव में गंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए व्यापार तौर से सफाई कर्मियों से साफ सफाई कराया जाए। ताकि जलजमाव और मच्छर की भरमार से ग्रामीणों को निजाद मिल सके। उन्होंने बताया कि स्वच्छता मिशन अभियान को 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। सफाई कार्य में कर्मियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्थाना ने बताया कि गंदगी से तमाम तरह की बीमारियां फैलती है। इसलिए ग्रामीण अंचलों के लोगों को स्वच्छ वातावण में जीने के लिए गंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए अभियान छेड़ी गई है। महिला ग्राम प्रधान राजकुमारी देवी प्रतिनिधि रामजीत राम ने बताया कि गांव के विकास के साथ साथ गंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील करते हुए। कहा कि जानबूझ कर कूड़ा कचरा को गलियों में जहां तहां भी फेंके। किसी एक स्थान पर कूड़ा कचरा को रखे। ताकि गंदगी फैलाने से बचाया जा सके। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें