Top News

गाज़ीपुर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के जरिए महिलाओं का महत्व और स्वास्थ्य सुविधाओं की दी गई जानकारीप्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजना स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का मंगलवार को सुभाकरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि संतोष प्रजापति मंडल अध्यक्ष रहे। जिनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए चलने वाली योजना के साथ ही उनके सम्मान पर चर्चा किया गया।अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि शासन के द्वारा चलने वाली यह योजना महिलाओं के लिए काफी लाभदायक है। इस दौरान स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के साथ 108, 102, 1090 और 112 नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही टीकाकरण और परिवार नियोजन के साथ ही क्षय रोग अभियान, कुष्ठ रोग व अन्य कार्यक्रम को लेकर भी लोगों को जानकारी दी गई।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजदेव सिंह यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला जगत जननी है।महिला मातृशक्ति है महिलाओं के घर के प्रति 80%भागीदारी रहती है .जो परिवार में रहते हुए पति बेटा बेटी सास ससुर को भी पालती है ।और इस अपने कार्य से अपने परिवार को स्वर्ग बनाने में सबसे बड़ी भागीदारी भी निभाती है। इसलिए जिस घर में महिला का सम्मान नहीं होता उसे घर में दरिद्रता का वास होता है। ऐसे में हम पुरुषों को चाहिए कि महिलाओं का सदा सम्मान करें तभी समाज का विकास होगा।कार्यक्रम में बीपीएम सुरेंद्र सिंह ,मोहम्मद मुनाजिर ,डॉक्टर हर्षित गुप्ता, डॉक्टर अभिषेक यादव, डॉक्टर नितेश कुमार व अन्य कर्मचारी और अधिकारी में उपस्थित रहे। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर

Post a Comment

और नया पुराने